फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पर कोटा चयन में धांधली का आरोप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंची अजमतपुर की महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बीडीओ पर कोटा चयन में धांधली का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव अजमतपुर में हुए कोटा चयन में बीडीओ, सचिव व प्रधान पर धांधली का आरोप लगाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एसडीएम से जांच कराकर दोबारा कोटा चयन कराने की मांग की।
गांव अजमतपुर के चमेली महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीना के नेतृत्व में गीता शाक्य, विनीता, कुंती, किताबश्री, सरोजनी, जलधारा, विनीता देवी, धनदेवी आदि महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम सदर को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि उनके गांव में 30 सितंबर को कोटेदार का चयन होना था।
विज्ञापन

इसे निरस्त कर तीन अक्तूबर को कराया गया। प्रधान, सचिव व खंड विकास अधिकारी ने धांधली करते हुए लाइन लगवाकर चुनाव प्रक्रिया कराई। उनके समूह को विजयी घोषित करने के बाद दूसरे चंदा महिला समूह के नाम कोटा कर दिया गया। महिलाओं ने मामले की जांच कराकर चुनाव निरस्त कराने व पुन: मतदान प्रक्रिया से कोटेदार का चयन कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि कोटा चयन में चार समूहों ने प्रतिभाग किया। इसमें चंदा को 290, चमेली को 258, मंगला को 208 व आस्था समूह को 139 मत मिले थे। सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले चंदा समूह को कोटेदार चयनित किया गया। इसमें चारों प्रत्याशियों के हस्ताक्षर भी कराए गए। पूरी चयन प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। धांधली का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें