फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में बढ़पुर, कमालगंज में चुनाव

Mon, 21 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव आयोग की अधिसूचना कर दी गई है। जिले में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।  पहले चरण में ब्लाक बढ़पुर और कमालगंज में चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण के लिए 28 से 29 सितंबर, दूसरे के लिए 1 से 3 अक्टूबर, तीसरे के लिए 6 से 7 अक्टूबर और चौथे चरण के लिए 9 से 10 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। चारों चरणों की
विज्ञापन


मतगणना 1 नवंबर को होगी।  राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी 22 सितंबर को सूचना निर्गत क रेंगे। निर्वाचन अधिकारी पंचायत 23 सितंबर को सूचना जारी करेंगे। चुनाव को लेकर ग्राम

पंचायतों में मुनादी कराई जाएगी। नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों का दाखिला , जांच व चुनाव चिन्ह आवंटन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए  विकास खंड कार्यालयों व जिला पंचायत सदस्यों के लिए यह प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी। जिले में पहले चरण में ब्लाक बढ़पुर, कमालगंज, दूसरे चरण में राजेपुर, शमसाबाद, तीसरे में कायमगंज और चौथे चरण नवाबगंज, मोहम्मदाबाद ब्लाकों में चुनाव होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

 
ग्राम प्रधानों व सदस्यों के आरक्षण का शेड्यूल
- आरक्षित ग्राम पंचायतों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षित प्रादेशिक  निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जाना।
22 सितंबर से 25 सितंबर

-ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों  तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रकाशन।
26 सितंबर से 28 सितंबर

-प्रस्तावों पर आपत्तियां देना।
26 सितंबर से 1 अक्टूबर
- आपत्तियों का जिला पंचायत राज कार्यालय में एकत्रीकरण।
3 अक्टूबर

- आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण।
4 अक्टूबर से 5 अक्टूबर
- अंतिम सूची प्रकाशन।
6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर

चुनाव के लिए बांटीं जिम्मेदारियां
जिला पंचायत चुनाव के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है।  सीडीओ एसएन शुक्ल को मतदान/ मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह को यातायात व ईंधन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार को टेंट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग, साउंड, लाइट, जिला कृषि रक्षा अधिकारी को

प्रपत्र/ निर्वाचन सामग्री, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को मतपत्र, पीडी डीआर विश्वकर्मा को फोटोग्राफी, डीपीआरओ गिरीश चंद्र को मतपेटी, जिला आबकारी अधिकारी लालमणि को प्रेक्षक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। डीएसओ हिमांशु द्विवेदी को रूट चार्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीनिवास  शुक्ला को नामांकन व जमानत राशि और पूरनचंद्र मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें