फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी के देवर की हत्या

Sat, 10 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। सलेमपुर ग्राम सभा के मजरा परसपुर में शनिवार की देर शाम बीडीसी प्रत्याशी के देवर की  लाठी डंडों से पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब युवक बाजार से घर लौट रहा था। वारदात के करीब डेढ़ घंटा बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस लापरवाही पर दिनेश कुमार पी ने एसओ की फटकार लगाई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा परसपुर निवासी संतोष बाथम (42) की भाभी चमेली देवी पत्नी अशोक सिंह बीडीसी प्रत्याशी हैं। संतोष बाथम शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सलेमपुर से बाजार कर पैदल घर लौट रहा था।  गांव के बाहर हमलावर संतोष बाथम को लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। सरेशाम हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पुलिस को रात 8.45 बजे मिली। इसके बाद एसओ नरेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार के लोगाें ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से संतोष का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसी रंजिश में हत्या की वारदात की गई। एसओ ने हत्या की सूचना आलाधिकारियों को दी। एसपी ने देरी को लेकर एसओ की फटकार दिया। पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं दी गई। एसओ ने बताया कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें