फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाथिमेट्रिक सर्वे शुरू

विज्ञापन
फोटो-30 गंगा का बैथोमेट्रिक सर्वे करती टीम। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा की बाढ़ से ग्रामीणों को निजात दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैं। बृहस्पतिवार को कानपुर से आई तकनीकी टीम ने गंगा में बाथिमेट्रिक मशीन से सर्वे शुरू किया। यह मशीन नदी का ढांचा, तलहटी और ढलान की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तीन सितंबर को बाढ़ पीड़ितों को तटबंध बनाने का भरोसा दिया था। जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर उन्होंने ड्रेजिंग कराने की भी बात कही थी। गंगा का जलस्तर घटते ही ड्रेजिंग की कवायद तेज हुई। कानपुर की टीम ने पैलानी दक्षिण (बांसखेड़ा) और कटरी तौफीक में चार-चार किलोमीटर सर्वे किया। अवर अभियंता विक्रम सिंह, कमल पटेल और राजेश सिंह ने टीम के साथ भौतिक सत्यापन किया। ड्रेजिंग की गहराई का खाका भी तैयार किया गया। सर्वे पूरा होने में करीब 10 दिन लगेंगे।
टीम ने सर्वाधिक कटान वाले छह स्थान चिह्नित किए हैं, जिनमें कटरी धर्मपुर और पंखियन की मड़ैया शामिल हैं। मुख्य धारा में सिल्ट भरने से कटान तेज होता है। ड्रेजिंग से सिल्ट का उपयोग तटबंध बनाने में होगा, जिससे गंगा की गहराई बढ़ेगी और बाढ़ पर नियंत्रण किया जा सकेगा। प्रधान जुबैर खां, प्रधान गोपीनाथ और मो. अज्जिम ने टीम को तटवर्ती क्षेत्र की जानकारी दी। टीम ने नदी किनारे की जमीन की पैमाइश, नक्शा और तकनीकी डाटा एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें