फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरेली कांड का मास्टर माइंड मौलाना तौकीर लाया गया सेंट्रल जेल

Sun, 28 Sep 2025 05:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-30, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़। संवाद - फोटो : स्रोत-विद्यालय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर पुलिस और लोगों में हिंसक झड़प के मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान को गुपचुप तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय कारागार लाया गया।
विज्ञापन

इस मामले की किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। जिला, पुलिस प्रशासन से लेकर जेल के अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे रहे। बीते दिन बरेली में आई लव मोहम्मद जुलूस को लेकर पुलिस और लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
छानबीन में मौलाना तौकीर रजा खान को मास्टर माइंड माना गया। पुलिस ने मौलाना समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने शनिवार को तौकीर रजा खान को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तौकीर रजा खान को केंद्रीय कारागार शिफ्ट करने की भनक किसी को नहीं लगने दी गई। जेल सूत्रों ने बताया कि तौकीर रजा को दोपहर करीब तीन बजे केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ बज्र वाहन से लाया गया। वज्र वाहन के साथ तीन अन्य वाहनों पर पुलिसबल सवार था। वज्र वाहन सीधे केंद्रीय कारागार के अंदर प्रवेश किया। कुछ देर में वज्र वाहन निकल आया।
सायं करीब 6.30 बजे केंद्रीय कारागार अधीक्षक आशीष तिवारी सेंट्रल जेल पहुंचे, लेकिन मीडियाकर्मियों से बात किए बिना ही वे सीधे अंदर चले गए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि तौकीर रजा खान के केंद्रीय कारागार में लाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें