फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरातियों में मारपीट, चार घायल

Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किसी बात से नाराज बरातियों का मझिया से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में विवाह के मध्यस्थ रघुवीर सिंह शाक्य समेत चार लोग घायल हो गए। लड़की के भाई ने बरातियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सोना जानकीपुर निवासी रघुवीर सिंह शाक्य ने तहरीर देकर कहा कि बुधवार रात उसकी बहन रूबी की बरात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अजमतपुर से आई थी। बरात में मध्यस्थ छविनाथ सिंह निवासी अजमतपुर बरातियों से खाना खाने की बात कही। किसी बात से नाराज बरातियों ने छविनाथ को गालीगलौज देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर बरातियों ने छविनाथ सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई छविनाथ सिंह की पत्नी नेमा देवी को भी बरातियों ने पीट दिया। मारपीट होते देख पड़ोस के रहने वाले सुधीर जाटव व शैलेंद्र जाटव ने आकर बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने इन लोगों को भी नहीं बख्शा। आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। मामला शांत होने के बाद भांवरें पड़ सकीं। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि बरात में मारपीट की जानकारी है। घायलों का मेडिकल कराया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें