फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नोट का चक्कर, लोग दिनभर बने रहे घनचक्कर

Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सड़क पर लाइन लगाए उपभोक्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
500, 1000 नोट बंदी के चलते मंगलवार को भी बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शहरी सारा काम काज छोड़कर बैंक में पुराने नोट जमा करने व बदलने के काम में जुटे रहे। भूख-प्यास की परवाह किए बिना बैंक काउंटर पर पहुंचने की ललक, काम हो जाने पर चेहरे पर विजयी मुस्कान ग्राहकों का नसीब बनी रही।
विज्ञापन




सुबह करीब 11 बजे फतेहगढ़ स्थित प्रधान डाकघर में नोट बदलने के लिए ग्राहक लाइन लगाकर खड़े हैं। करेंसी न होने के कारण ग्राहकों के खाते खोलने का निर्देश पोस्टमास्टर ने जारी किया। इस पर कुछ युवक भड़क गए। वह डाकघर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। कर्मचारियों के विरोध करने पर दरवाजे का शीशा टूट गया।

पोस्टमास्टर ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने डाकघर में गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




सुबह तकरीबन 11:45 बजे फतेहगढ़ की स्टेट बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों की भीड़ के चलते पैर रखने की जगह नहीं है। लोग लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। करेंसी बदलने के अलावा अन्य कार्यों से बैंक पहुंचे ग्राहकों का गेट तक पहुंचना नामुमकिन बना रहा। पुलिस को लोगों को शांत करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।



फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर महिलाओं व पुरुषों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। लोगों को शांत रखने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी। बैंक के गेट पर खड़े कर्मचारी ने महिलाओं ने ज्यादा पुरुषों को बैंक के अंदर प्रवेश देना शुरू किया तो महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें