फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

Mon, 14 Nov 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्तिक पूर्ण्मा पर गंगास्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने मोक्ष की कामना की। सोमवार को पौ फटते ही गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने वालों की संख्या में तेजी आई। दूर दराज से आने वाले लोग पहले ही गंगा किनारे डेरा डाल चुके थे। सुबह चार बजते ही हर हर गंगे के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं आदि जिलों से गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु आए। जिले के पांचालघाट, किलाघाट, बरगदियाघाट, रानी घाट, ढाईघाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ से घाट पटे रहे। गंगा स्नान करने के लिए आने वाले लोगाें से पुल पर जाम की स्थित बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें