फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों ने लगाया नो कैश का बोर्ड, ग्राहक मायूस

Fri, 03 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कायमगंज में कैश न होने से बैंक का बंद गेट। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 नोट बंदी को करीब तीन माह पूरे होने के बाद भी नगर के बैंक  खाताधारकों को पैसा नही दे पा रहे हैं। नगर के टीपी चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पिछले कई दिनों से कैश की समस्या है। शुक्रवार को बैंक में कैश खत्म होने पर बाहर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन



बैंक मैनेजर ने बताया कि कुछ दिनों से करेंसी चेस्ट से कैश नहीं मिल रहा है। वहीं बैंक में भी कैश जमा नहीं हो रहा है। इस कारण दिक्कत है। सेंट्रल बैंक में भी शुक्रवार को कैश खत्म होने पर बाहर नो कैश को बोर्ड लगा दिया।

बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक में कम कैश के कारण ग्राहकों को पांच से दस हजार रुपये दिए गए। वहीं आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कायमगंज शाखा में ग्राहकों चार हजार रुपये बांटे गए। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मंडी शाखा में कैश न होने के कारण ग्राहकों को बैरंग वापस भेजा गया।
विज्ञापन


खाताधारक नीरजकुमार, अमित सिंह, प्रमोद, अखिलेश का कहना है कि जब कोई इमरजेंसी होती है तब बैंक में पैसा ही नहीं होता है। पैसा न निकल पाने के कारण जरूरी काम रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें