फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऋण देने में बैंक लापरवाह, चेतावनी

Thu, 11 Sep 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी ने ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा की। इसमें बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक की प्रगति बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। ऋणपरक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, मार्जिन मनी, प्रधान मंत्री खाद्य उद्योग सूक्ष्म उन्नयन योजना, माटी कला, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बैंकवार समीक्षा की।
उन्होंने सभी लंबित मामले एक सप्ताह में निस्तारित करने और स्वीकृत प्रकरणों को तीन दिन के अंदर ऋण वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मोहम्मद आजम सहायक प्रबंधक को सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर पदोन्नति पर बधाई दी। उपायुक्त उद्योग जौहरी, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें