फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय के विरोध में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Oct 2018 11:43 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगढ़ शाखा में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देना, विजया और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय के विरोध में मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगढ़ शाखा व सेठगली शाखा के कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री केदार शाह ने कहा कि विलय का निर्णय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे नई भर्तियां रुक जाएंगी। सरकार ने यह निर्णय वापस न लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। मयंक गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है और वह बैंकों को बेचना चाहती है। देवेन श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों में जनता की कमाई जमा है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंकर की है। इस मौके पर सुशील कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार, आलोक उनियाल, उमेश दीक्षित, राममहेश कुशवाह, राकेश पाल, राजीव चौहान, सूबेदार बाथम, विनोद वर्मा, मनीष शर्मा, गिरीश कुमार, पवन कुमार, प्रतीक मिश्र, रमाकांत, सुभाष कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

सर्वर फेल होने से कामकाज ठप
फर्रुखाबाद। सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार को सर्वर फेल होने से बैनामा रजिस्ट्री कार्य ठप हो गया। सुबह से ही कार्यालय में बैनामा रजिस्ट्री कराने के लिए पक्षकार आने लगे। स्टांप की खरीद कर बैनामा लेखकों और वकीलों ने दस्तावेज तैयार कर लिए और रजिस्ट्री दफ्तर में विलेख पत्र उप निबंधक के पास जमा किए गए। लेकिन सर्वर फेल होने से कंप्यूटर ठप हो गए। सर्वर शाम तक ठीक नहीं हो सका। उप निबंधक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित मुख्यालय से सर्वर फेल हुआ है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आए दिन सर्वर में दिक्कत रहती है, जिससे बैनामा रजिस्ट्री कराने आने वालों को दिक्कते होती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें