बैंक अ धिकारी बनकर ठग ने चीनी मिल के गार्ड से एटीएम का नंबर व पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद ठगों ने गार्ड के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। गार्ड ने कोतवाली में इस मामले की तहरीर दी।
क्षेत्र के गांव ललई निवासी ओमप्रकाश चीनी मिल में गार्ड हैं। इन्होंने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इन्होंने बताया कि किसी ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछा।
उन्होंने इस बावत जानकारी दे दी। अगले दिन खाते से निकासी करने पहुंचे तो पता लगा कि 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।