फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी की पत्नी कोरोना संक्रमित, कानपुर में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला हाता मिंटू खां निवासी बैंक कर्मी की गत माह से बीमार चल रही पत्नी गुरुवार रात आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकली। वह 12 दिन तक शहर के दो नर्सिंगहोमों में भी भर्ती रहीं थीं। फिलहाल महिला का कानपुर के हैलेट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक के फील्ड आफीसर की 48 वर्षीय पत्नी किडनी की बीमारी से पीड़ित है। उनके फेफड़ों में भी पानी भर गया है। 8 जून को बैंक कर्मी ने मसेनी रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। फिर 10 जून को आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। राहत न मिलने पर वह पत्नी को 21 जून को कानपुर के हैलट ले गए। यहां उनकी कोरोना की पुष्टि हुई। धर बैंक कर्मी, उसके तीन बेटे व चार बेटियों का शहर के लिंजीगंज सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले में अब तक 182 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 109 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके। सात मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 66 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें