फर्रुखाबाद। बांग्लादेश के श्रद्धालु की मौत के आठवें दिन अंतिम संस्कार किया गया। बांग्लादेश प्रांत के जिला रंगावती क्षेत्र के बाबूपारा मारिसा बघाइचारी निवासी सुबीमाल चकमा (76) 25 नवंबर को अपनी टीम के साथ में मेरापुर स्थित संकिसा बौद्ध स्तूप के दर्शन करने के लिए आए थे।
दोपहर हादसे में इनकी मौत हो गई थी। श्रद्धालु के साथ आए लोगों ने जिला प्रशासन को लिख कर दे दिया था कि वह शव का यहां पर अंतिम संस्कार कर दे। दूतावास से संपर्क न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। शव खराब होने की आशंका पर शव को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में रखवा दिया था।
दूतावास से अनुमति आने के बाद गुरुवार को श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर, सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, सदर तहसीलदार आरपी चौधरी, मेरापुर इंस्पेक्टर केबी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर सीपी सिंह के साथ ही अन्य फोर्स मौजूद रहा।