अमृतपुर। गांव की सफाई करने की बजाय स्कूल की सफाई कर रहे कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव के 2 लोगों को हिरासत मे लिया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव हरसिंगपुर कायस्थ में बुधवार को सफाई करने कर्मचारियों की टीम गई थी। कर्मचारी गांव के स्कूल को साफ कर रहे थे। इसी समय गांव के तमाम लोगों ने विरोध किया। कहा कि 5 साल में एक बार भी सफाई करने नहीं आए। अब आए तो गांव की सफाई के बजाय स्कूल को साफ कर हैं। गुस्साए लोगों में सफाई कर्मियों को स्कूल में बंद कर दिया।
जल्दबाजी में तीन ग्रामीण भी बंद हो गए। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों को निकालने के लिए गेट खोला, तो सफाई कर्मी भी भाग खड़े हुए। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। किसी ने बंधक बनाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अफसरों के संज्ञान लेने पर पुलिस ने गांव के 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान सुधीर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव की सफाई करने को कहा था। इस पर सफाई कर्मी राजी नहीं हुए। इसी पर स्कूल का मुख्य गेट बंद किया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी अंदर थे।