फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला कटने से कांशीराम कालोनी में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका का चोक नाला बारिश के पानी के दबाव में कट गया। जिससे हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में जलभराव हो गया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। वहीं पानी पास के सैकड़ों बीघा खेतों में भी भर गया। जिससे फसलें व सब्जियां जलमग्न हो गईं। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी अंसार ने बताया कि नीचे कालोनी में रह रहे लोग परेशान हैं। मजबूरन लोगों को गंदे पानी से ही निकलना पड़ रहा है। पालिका की लापरवाही की वजह से दिक्कत हुई है।
सचिन कहते हैं कि नगर पालिका नाला साफ नहीं करवा रही है। इसी वजह से पानी के दबाव में नाला कट गया। बारिश बंद न होती तो हालात खराब हो जाते।
कालोनी के इरशाद ने कहा कि कालोनी में पानी भरने से सीवर टैंकों की गंदगी गलियों में भर गई। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। शीघ्र ही दवाई का छिड़काव होना चाहिए।
विज्ञापन

कालोनी के विनय माथुर कहते हैं कि सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। इसकी भरपाई होनी चाहिए। उन्होंने नाले का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
नाला काफी लंबा है। किसान नाले के पानी से सिंचाई करते हैं। लिहाजा पानी को खरपतवार से रोकते हैं। अचानक तेज बारिश की वजह से पानी ऊपर से निकल गया। फिलहाल नाला साफ करवा दिया गया है।
विज्ञापन

-रविन्द्र कुमार, ईओ नगर पालिका, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें