फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसबे को मात देगा बलीपुर स्मार्ट गांव, 60 दुकानों का बनेगा बाजार

विज्ञापन
बलीपुर गांव में कार्यक्रम में काले कोट पहने बैठे छत्तीसगढ़ के एडीएम डा. गजपाल व पास में बैठे बीडी? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बे के बलीपुर गांव को स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को छत्तीसगढ़ के अपर जिलाधिकारी ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज अधिकारी डा. गजपाल ने जागरूकता कार्यक्रम में यहां होने वाले कामों की ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने को सड़क किनारे हाट बाजार विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 60 दुकानों का निर्माण कराकर किराये पर उठाया जाएगा। बरातघर का जीर्णोद्घार कराया जाएगा। गांव में बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर गांव के लोगों को जागरूक किया। विकास खंड कमालगंज के गांव खुदागंज और बलीपुर को स्मार्ट गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है।
बलीपुर में इसको लेकर रविवार को प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें डा. गजपाल ने गांव को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। बीडीओ राजेश बघेल ने कहा कि बलीपुर गांव को स्मार्ट गांव बनाने का काम शुरू हो गया है। गांव में सभी नालियों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिससे नाली का पानी सड़क पर न आए और जलभराव की स्थिति पैदा न हो सके। सड़कें भी सुरक्षित बने रहे। प्रत्येक दस घरों के मध्य एक कूड़ादान गांव को स्वच्छ रखने के लिए रखवाया जाएगा। स्मार्ट गांव में सुबह के समय टहलने के लिए तालाब किनारे पथ का निर्माण कराया जाएगा। बरात घर का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
सड़क किनारे पांच सौ मीटर खाली पड़ी जमीन पर करीब 60 दुकानों का निर्माण करा कर हाट बाजार बनवाया जाएगा। गांव के 34 हैंडपंपों के पास सोकपिट बनेंगे। स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई के मुख्य सलाहकार जीके वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वच्छ और सुंदर गांव, स्मार्ट स्कूल विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास व स्मार्ट कौशल विकास पर आधारित है।
एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पाल, प्रधान सत्येंद्र कुमार,रोजगार सेवक, शिक्षक आदि भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को गांव साफ सुथरा रखने को जागरूक किया।
सीसीटीवी कैमरे व पब्लिक साउंड सिस्टम लगेगा
कमालगंज। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि स्मार्ट गांव में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। खेल मैदान विकसित कर खेल सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। बरात घर के सुंदरीकरण के बाद उसको प्रति बरात 3100 रुपए शुल्क लेकर किनाये पर दिया जाएगा। सड़क किनारे जो दुकाने बनेगी उनको किराये पर उठाकर ग्राम सभा की आमदनी में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें