फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से दबकर बालिका की मौत, पिता घायल

Wed, 17 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जे पर चढ़कर छप्पर हटाते समय पटिया टूटकर नीचे गिर गई। इससे बालिका की दबकर मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।  गांव मऊरसीदाबाद भुढ़िया निवासी रघुवीर अपने घर पर कमरे के छज्जे पर चढ़कर आंगन में पड़े छप्पर को हटा रहा था। रघुवीर की 11 वर्षीय पुत्री खुशबू नीचे खड़ी थी। उसी समय सीमेंट की पटिया
विज्ञापन


टूट गई और रघुवीर पटिया सहित बेटी के ऊपर आ गिरा। पटिया के नीचे दबकर खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई।  रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका को मलबे से बाहर निकाला।  ग्रामीणों ने रघुवीर को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बालिका  की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें