कलक्ट्रेट में मौजूद ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : कलक्ट्रेट में मौजूद ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।
फर्रुखाबाद। गरबा महोत्सव का बजरंग दल ने विराेध करते हुए सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की। आरोप लगाया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का नाम देकर अश्लील नृत्य से समाज में अनैतिकता फैलाई जा रही है।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुदीप कुमार के नेतृत्व में कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि युवा जन कल्याण विकास समिति द्वारा गरबा के आयोजनों को सांस्कृतिक कार्यक्रम बताकर अनियमितता फैलाई जा रही है। इसमें डांडिया, क्लेव नाइट, अश्लील नृत्य जैसे कई कार्यक्रम में युवक-युवतियां एक साथ प्रस्तुति देकर अनैतिकता फैलाते हैं। इससे युुवा पीढ़ी व समाज पर गलत असर पड़ता है।
मनोरंजन विभाग को बिना टैक्स देकर कमाई की जाती है। भारतीय संस्कृति को ठेस न पहुंचे, इसके लिए कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की। भाजपा नेता अंकित गुप्ता, आकाश राजपूत, पारस, नयन जैन, रोहन मिश्र, राजा बाबू, सुरजीत कुमार, अनुज श्रीवास्तव, नितिन आदि रहे।