फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी जग्गू की जमानत पर सुनवाई एक को

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंंगस्टर के आरोपी जग्गू यादव की जमानत याचिका पर एक जुलाई को सुनवाई होगी। भाई चन्नू की गिरफ्तारी की अफवाह से परिजन परेशान हो गए। वह फतेहगढ़ व मऊदरवाजा थाने के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू व भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के दूसरे दिन ही जग्गू यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने चन्नू की तलाश में भी दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।
पुलिस अधिकारियों ने चन्नू की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन कर दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने गैंगस्टर के मुकदमे में कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थी। मंगलवार को जमानत पर सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि तय कर दी। सोमवार रात सपा नेता चन्नू यादव के परिजनों को उनके गिरफ्तार होने की सूचना मिली। ऐसे में परिजन रात में ही फतेहगढ़ व मऊदरवाजा थाने के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पता चला कि सपा नेता के पकड़े जाने की खबर अभी अफवाह है। मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार व फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने चन्नू की गिरफ्तारी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें