फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत करने वाले 12 पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने 12 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने समर्थन देकर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट वितरण में उम्मीद लगाए कुछ पदाधिकारियों को इससे निराशा हाथ लगी। इसी के बाद वह घोषित भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में खुद व रिश्तेदारों को उतारकर ताल ठोक रहे हैं। इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मंडल उपाध्यक्ष रामतीर्थ कुशवाहा, मंडल मंत्री अनिल राजपूत, बूथ अध्यक्ष अवनीश शाक्य व सक्रिय सदस्य अजीत राजपूत की पार्टी से छुट्टी कर दी। वहीं अपनी मां मुन्नी देवी को चुनाव लड़ाने वाले मंडल उपाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, मामी मृदुला सिंह को चुनाव लड़ाने वाले युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, मां पूनम सोमवंशी को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री अभिषेक सोमवंशी, पत्नी नीतू राजपूत को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री अनुज राजपूत, पत्नी राजवती को चुनाव लड़ाने वाले मंडल मंत्री रहवारी लाल, पत्नी मीना को चुनाव लड़ाने वाले सक्रिय सदस्य संतोष दिवाकर व पत्नी सुख शांति शाक्य को चुनाव लड़ाने वाले सालिगराम शाक्य को अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाल दिया है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने व लड़ाने वाले पदाधिकारियों को भाजपा से उन्होंने निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें