फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में कन्हैया लाल रस्तोगी इंटर कॉलेज की मेजबानी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 10 से 12 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तेज प्रहार (स्मैश), लंबी दूरी का प्रहार (ड्राइव), गिरता हुआ शॉट (ड्रॉप शॉट), जाल के पास खेल (नेट प्ले) और कोर्ट पर बेहतर पकड़ जैसी तकनीकों का शानदार इस्तेमाल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में सीपीवीएन कॉलेज के पार्थ, अथर्व व हर्षित तथा रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रयाग का मंडल स्तर के लिए चयन हुआ। बालिका वर्ग में एनएकेपी बालिका कॉलेज की दिव्या कश्यप व रोशनी मिश्रा तथा कनोडिया इंटर कॉलेज की मांडवी तिवारी और अक्षरा अवस्थी चयनित हुईं।
अंडर-17 बालक वर्ग में कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के उत्कर्ष व हर्ष यादव, विद्या मंदिर श्याम नगर के अर्पित और रस्तोगी इंटर कॉलेज के गौरव ने मंडलीय टीम में स्थान बनाया। बालिका वर्ग में विद्या मंदिर श्याम नगर की आराध्या यादव, एनएकेपी इंटर कॉलेज की आरुषि व श्रेया वाजपेई तथा कनोडिया इंटर कॉलेज की वरीरा चयनित हुईं।
अंडर-14 बालक वर्ग में विद्या मंदिर श्याम नगर के अचल, प्रत्यक्ष व अनुभव तथा महावीर इंटर कॉलेज के अंशुल का चयन हुआ। बालिका वर्ग में एनएकेपी कॉलेज की आमना खान और विद्या मंदिर श्यामनगर की अनुष्ठा, मान्या व आरोही मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
निर्णायक मंडल में मोहनलाल अग्रवाल, प्रशुभ गुप्ता, कुलदीप, एजाज अहमद सिद्दीकी, अर्जुन प्रताप सिंह, केशव कुमार गंगवार, सुब्रत शाक्य, नीता दुबे और सीमा तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला कोषाध्यक्ष एवं जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य विनीत सिंह चौहान ने विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रभारी व्यायाम शिक्षक गजेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ आदि रहे।