फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आकांक्षी ब्लॉक नवाबगंज व राजेपुर को एक-एक करोड़ का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देश के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में नवाबगंज व राजेपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। केंद्र सरकार के नीति आयोग से दोनों ब्लॉकों को एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इससे क्षेत्रीय विकास कराया जाना है।
विज्ञापन


जनपद के सात विकास खंडों में ब्लॉक राजेपुर व नवाबगंज आकांक्षी (अति पिछड़े) श्रेणी में चयनित हैं। शासन से आकांक्षी ब्लॉकों को सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के आदेश दिए हैं। जनपद के अधिकारियों ने योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराकर पात्रों को लाभ पहुंचाया। इन योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग किए जाने के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आख्या पोर्टल पर अपडेट की जाती रही।
केंद्र सरकार के नीति आयोग से जब देश के 500 आकांक्षी ब्लॉकों की समीक्षा की गई तो जिले का प्रदर्शन बेहतर निकला। इससे जिले को प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान मिला। ब्लॉक राजेपुर व नवाबगंज को बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित कर एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार स्वीकृत किया गया है। यह धनराशि दोनों ब्लॉकों में चल रही योजनाओं की कार्ययोजना पर खर्च की जा सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी वीके सिंह के नेतृत्व और सभी अधिकारियों की मेहनत से जनपद का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें