फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : पुलिस व पीएसी तैनात, पीड़ित के घर पर फिर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जमीन के विवाद में हुई आकाश की हत्या के बाद गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात है। इसके बावजूद दुस्साहसी हमलावरों ने पीड़ित के घर पर फिर से फायरिंग कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही पीएसी ने हमलावर की गहनता से खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायरिंग की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने पीड़ित के घर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में रामनगर पुठरी में हुए गोलीकांड में आकाश (17) पुत्र उमेशचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं गोली से घायल उमेशचंद्र की पुत्री पलक व चचेरे भाई महावीर का इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह करीब चार बजे उमेशचंद्र के घर के पीछे लगे दरवाजे के बाहर किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर उमेशचंद्र व उनका परिवार सहम गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पीएसी बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने फायारिंग करने वालों की खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला। आकाश के परिवारी भाई अरुण कुमार ने बताया वह सुबह लघुशंका के लिए उठे तो उन्हें मकान के पीछे कुछ चहलकदमी सुनाई दी। इसी दौरान किसी ने फायर कर दिया, जिससे उन्होंने आड़ में होकर जान बचाई। सीओ मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फायरिंग की जानकारी मिली है। पीड़ित उमेशचंद्र के घर पीएसी बल तैनात करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें