केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा के नियम व चिह्नों की रंगोली सजाते छात्र व कु?
- फोटो : FARRUKHABAD
सड़क सुरक्षा माह के तहत सुरक्षित यातायात व्यवस्था संबंधी जागरुकता के लिए केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में शुक्रवार को प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्रों ने यातायात के चिह्नों की रंगोली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियमों से लोगों को जागरूक किया।
रंगोली प्रतियोगिता में अतुल ने प्रथम, अजीम खान ने द्वितीय और आकाश कुमार ने तीसरा स्थान पाया है। नुक्कड़ नाटक में नौशाद ने पहला, हर्ष शुक्ला ने दूसरा, पुष्पेंद्र ने तीसरा व शैलेंद्र शुक्ला ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नरदेव सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, हिमांशु शुक्ला, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)