फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डॉक्टर की वीडियो बनाने पर तीमारदार को पीटा, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में एक बेड पर कई तीमारदार बैठे दिखे। डॉक्टर ने उसे गलत बताया, तो एक तीमारदार विवाद पर उतर आया। वह डॉक्टर का वीडियो बनाने लगा। इस पर गुस्साए अस्पताल कर्मियों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीमारदार के वीडियो डिलीट करवाकर मोबाइल दे दिया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह रविवार दोपहर में वार्डों में भर्ती मरीजों को देख रहे थे। जनरल वार्ड में मरीजों के कई बेडों पर उनके तीमारदार बैठे थे। डॉक्टर के पहुंचने पर भी एक बेड पर बैठे तीमारदार नहीं उठे। डॉक्टर ने इसे गलत बताते हुए वार्ड से बाहर जाने को कह दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर हर्षित नाम के एक युवक ने बाहर जाने का विरोध किया। डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने डांट लगा दी। इस पर वह वीडियो बनाने लगा। इस पर गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने पिटाई करके उसका मोबाइल छीन लिया। विवाद के बाद अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। चौकी पुलिस को सूचना दी गई। काफी हीलाहवाली के बाद तीमारदार ने मोबाइल से वीडियो डिलीट किया। इसके बाद उसे मोबाइल दिया गया। डॉ. ध्रुवराज सिंह ने बताया कि मरीजों के बेडों पर तीमारदारों को नहीं बैठना चाहिए। इससे संक्रमण बढ़ता है। तीमारदार को पीटने की बात गलत है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मोबाइल ले लिया था। उसने माफी मांगने पर मोबाइल वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें