फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, प्रधान के फौजी पुत्र सहित दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बाजार से घर जाते समय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने प्रधान के फौजी पुत्र (अग्निवीर) व उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फौजी इस समय अरुणाचल प्रदेश में तैनात है और अवकाश पर घर आया था।
विज्ञापन



पुलिस को दी तहरीर में एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे वह गांव के ही बाजार में परचून की दुकान पर गई थी। वहां से आते समय ग्राम प्रधान के पुत्र व उसके सहयोगी ने बंद पड़े मकान में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे-तैसे वह बचकर वहां से भागी। उसने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मोहम्मदाबाद स्थित रिश्तेदार के साथ पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। रात करीब 10:30 परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के फौजी पुत्र और उसके सहयोगी के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज न होने पर मंगलवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजन से आयु प्रमाणपत्र मांगा। परिवार ने बताया कि किशोरी कभी स्कूल नहीं गई। फिर आधार कार्ड मंगाया गया, जिसमें वह 16 साल की निकली। दोपहर 2:30 बजे किशोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रधान के पुत्र फौजी शिवा और लखन के विरुद्ध छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें