फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर तमंचा लगाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने पैर पर तेजाब फेंकने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सातवें दिन मंगलवार रात को प्राथमिकी दर्ज की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने हसीब व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि आठ जून की शाम करीब सात बजे उसके साथ छेड़छाड़ व पिता के साथ गाली-गलौज की गई थी। इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद 9 जून की सुबह पांच बजे हसीब अपने दो साथियों के साथ तमंचा लेकर घर में घुस आया।
साथ आए दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। तीनों ने उसे पकड़ लिया। तमंचा लगाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह बच कर भागी तो हसीब ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे शरीर में जलन होने लगी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर माता व पिता आए तो हसीब ने मां के हाथ में डंडा मार दिया। मंगलवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई। इसके बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें