फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातनपुर अस्थाई गोशाला का टिनशेड गायब करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला का टिनशेड गायब करने का प्रयास
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका की सातनपुर पानी की टंकी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला का टिनशेड पालिका कर्मियों की शह पर गायब करने का प्रयास किया गया। भनक लगते ही ईओ ने मुकदमा लिखाने की धमकी दी। इस पर जल निगम के ठेकेदार और जेई ने दोबारा लगाने का आश्वासन दिया।
सातनपुर में जल निगम से पानी की टंकी का निर्माण कराया था। उसी परिसर में एक बड़ा टिनशेड लगा था। वर्ष 2018 में परिसर नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया। इसके बाद से इसकी देखरेख पालिका के जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह और नलकूप आपरेटर कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोशालाएं बनाईं गईं। तत्कालीन ईओ रश्मि भारती ने इसे सरकार से मिले लाखों रुपये से अस्थायी गोशाला बना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गोशाला को धर्मपुर कटरी स्थायी गोसदन में शिफ्ट कर दिया गया। तीन दिन पहले पालिका के जिम्मेदारों ने जल निगम के ठेकेदार से मिलकर पूरा टिनशेड उतरवा दिया। इसकी भनक न तो ईओ को लगी और न ही चेयरमैन को। नियमानुसार पालिका के परिसर में किसी भी वस्तु के लेनदेन के लिए पत्राचार होना चाहिए था।
बावजूद इसके ठेकेदार को मुख्य गेट की चाबी भी दे दी गई। मंगलवार रात को इसकी जानकारी ईओ रविंद्र कुमार को हुई। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया। ईओ ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा लिखाने की धमकी दी। इससे घबराए ठेकेदार ने दोबारा टिनशेड लगाने का आश्वासन दिया।
कई तख्ते ले गया ठेकेदार
ठेकेदार टिन खोलकर काफी तख्ते ले गया है। हालांकि अभी मौके पर भी कई तख्ते पड़े हैं। उतारते वक्त सभी बोल्ट काटे गए थे। इससे दोबारा लगाने के लिए काफी दिक्कत के साथ फिनिशिंग भी नहीं आएगी।
विज्ञापन

वर्जन
टिनशेड खुलने की जानकारी स्टोर प्रभारी ने दी थी। जिम्मेदार जोन प्रभारी को चेतावनी दी है। जल निगम के जेई और ठेकेदार ने गुरुवार तक दोबारा लगाने का आश्वासन दिया है। यदि नहीं लगाई तो मुकदमा लिखवाएंगे। -रविंद्र कुमार, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें