फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध को पिटाई से बचाने में पुलिस पर हमला, जाम

Sat, 11 Aug 2018 12:00 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अताईपुर जदीद में संदिग्ध हालत मेें घूमते युवक को ग्रामीणों ने पीट दिया। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो भीड़ हमलावर हो गई। पुलिस ने मुश्किल से युवक को भीड़ से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में चार दिन पहले दो घरों में डाका पड़ा था। इसमें छह लोग घायल हुए थे। डकैत नगदी व लाखों के जेवर लूट ले गए थे। तब से ग्रामीण भयभीत हैं। शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध हालात में गांव के आसपास घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों के टोकने पर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीटने लगे। सूचना पर एसएसआई आरएस वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण बिफर गए। वह पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए हमलावर हो गए।

पुलिस ने युवक को खासी मशक्कत के बाद भीड़ से बचाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की जीप को घेर लिया। यह उसे पलटने लगे। पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कोतवाली के पास ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंच गए। यह  पकड़े गए संदिग्ध पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम से चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कंपिल थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पकड़ा गया व्यक्ति संदिग्ध है।
विज्ञापन


सीओ के युवक से पूछताछ करने व कार्रवाई के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम खुल सका। सीओ अखिलेश राय ने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव मौलागंज का हरिनंदन है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों व गांव प्रधान को सूचना दी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें