फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

Fri, 10 Aug 2018 11:55 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
रोते बिलखते युवक के परिजन व रिश्तेदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव में एक युवक का शव खेत में मिला है। रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के नशे का आदी होने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


एटा के राजा का रामपुर निवासी ब्रजेंद्र(25) पुत्र रामसिंह दो सालों से कायमगंज इलाके के गांव रायपुर में मौसी कमलेश पत्नी नंदकिशोर के घर रहकर मजदूरी करता था। वह अक्सर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रहने वाली दूसरी मौसी नन्हीं देवी पत्नी किशनपाल के घर चला जाता था। इन दिनों वह मेदपुर की पीके नर्सरी में मजदूरी कर रहा था।

गुरुवार की शाम वह रायपुर में मौसी के घर पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद सिकंदरपुर के लिए निकल आया था।  सिकंदरपुर जाने के बजाय वह  पीके नर्सरी में लेट गया। सुबह गांव के लोगों ने पीके नर्सरी से कुछ दूरी पर मेदपुर निवासी मुनक्के उर्फ नंदकिशोर के खेत में उसका शव देखा। सूचना पर ब्रजेंद्र की मौसी आदि रिश्तेदार पहुंच गए। ब्रजेंद्र के सिर व सीने में हल्की चोट के निशान थे। उसके बदन पर शर्ट और पैरों में चप्पल नहीं थी। वह जींस पहने था। पुलिस को उसकी शर्ट चारपाई पर व चप्पल पीके नर्सरी में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता रामसिंह ने बताया कि ब्रजेंद्र नशे का आदी था। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। खेत में शव मिलने पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई गई है। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें