फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हमलावरों ने भाई-बहन को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मना करने के बावजूद दूसरे व्यक्ति को खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल से पानी देना भाई-बहन को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने रास्ते में घेरकर भाई-बहन को पीटा। हमलावर बहन को घसीटकर जबरन ले जाने लगे। ग्रामीणों के आने पर भाई-बहन को चाकू मारकर हमलावर मौके से भाग गए। घायल भाई ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी गोविंद कुमार ने गांव के ही हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। गोविंद ने दी गई तहरीर में कहा कि हमलावर सोमवार सुबह उसके पास आए और अपने ट्यूबवेल से गांव के पवन जाटव को पानी न देने के लिए धमकाया। हमलावरों के जाने के बाद उसने पवन जाटव को अपने ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए पानी दे दिया। सायं करीब चार बजे हमलावरों ने घर में घुसकर उसे, उसकी मां सुनीता देवी और बहन सोनम को लाठी- डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उसकी बहन को घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण आए तो हमलावरों ने गोविंद व सोनम को चाकू मारकर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी देकर भाग गए। बहन सोनम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें