फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 17 लाख रुपये वापस मांगने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्लाट खरीदने को दिए 17 लाख रुपये वापस मांगने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन व हाल पता फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी सुनीता चौहान पुत्री बृजमोहन सिंह चौहान पत्नी भोला सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली में मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी निवासी शिवकुमार, उसके भाई अजय कुमार, प्रिंस, प्रभात, शक्ति सिंह व अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि 11 अगस्त को सुबह 10 बजे पति भोला सिंह ने अपने बहनोई शिवकुमार सिंह से प्लाट खरीदने को दिए 17 लाख रुपये वापस करने को कहा। इस पर शिवकुमार ने बातचीत करने के लिए पति को बस स्टैंड फतेहगढ़ बुलाया। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने पति को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया। बेल्ट व केबल से भी पीटा। इससे पति गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाया। इससे पहले भी रुपये वापस मांगने पर शिवकुमार झगड़ा कर चुके हैं। उसने फतेहगढ़ कोतवाली में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस ने उल्टे उसके पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी से शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें