जालसाजों ने खाता बंद होने की बहानेबाजी कर ग्रामीण का एटीएम नंबर पूछ लिया और उसके खाते से 32 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी है।
गांव राजेपुर राठौरी निवासी कन्हैया लाल का अलीगण मोहद्दीपुर गांव में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। मंगलवार की सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका खाता बंद होने को है। इस कारण एटीएम कार्ड का नंबर बताओ तो खाता चालू कर दिया जाए। ग्रामीण ने एटीएम कार्ड का नंबर बता किया।
उसके खाते से जालसाजों ने खरीददारी शुरू कर दी। नौ बार में 32 हजार रुपये की खरीददारी होने का मोबाइल पर मैसेज आया। तब ग्रामीण को जालसाजी की जानकारी हुई। उसने बुधवार को बैंक पहुंच कर शाखा प्रबंधक योगेश वर्मा को जानकारी दी। उन्होंने कन्हैया को वहां से भगा दिया। तब पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी है। एसओ मोहित लाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।