फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली करें फुटपाथ, नहीं तो चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
शहर के नेहरू रोड पर सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फुटपाथ और नाले-नालियां पर हुए कब्जे हटाए जाएंगे। डीएम की सख्ती के बाद जागी नगर पालिका ने शहर में मुनादी करवाकर लोगों से फुटपाथ और नालियों पर किए कब्जे हटाने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह कई बार शाम के समय शहर में एसपी के साथ पैदल मार्च कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने शहर के हालातों को भी बारीकी से परखा। इसके बाद प्रशासनिक बैठक में नगर पालिका के ईओ और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अतिक्रमण पर चर्चा की। डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर के फुटपाथ और नाले-नालियों से कब्जे हरहाल में हटवाए जाएं। ईओ ने मंगलवार से ही शहर में घोषणा करानी शुरू कर ही।
ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार तक शहर में अतिक्रमण हटाने की घोषणा की जाएगी। इसके बाद पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। व्यापारी व अन्य लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ग्राटगंज और मन्नीगंज की हालत बदतर
शहर में सबसे ज्यादा ग्राटगंज और मन्नीगंज के हालात खराब हैं। यहां सड़क के दोनों ओर के दुकानदार छह-छह फीट तक सड़क पर सामान रख लेते हैं। इससे मुख्यमार्ग सिकुड़कर संकरा हो जाता है। यही वजह है कि दिन में कई बार जाम लग जाता है। इसका खामियाजा जाम में फंसे लोगों के अलावा दुकानदारों को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें