फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदारों के चबूतरे तोड़े, गरीबों को राहत

विज्ञापन
नेकपुर चौरासी वाहन धुलाई केंद्र की पानी की टंकी को तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में नौवें दिन भी अतिक्रमण अभियान चला। गुरुवार को आवास विकास तिराहे से नेकपुर चौरासी गुमटी तक बुलडोजर ने अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए। एक अस्पताल का टिनशेड, कई दीवारें गिरा दी गईं। कई रसूखदारों के घरों के अवैध हिस्से पर चूने से निशान लगा दिए गए। उन्होंने तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटा लेने की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। गुरुवार को सड़क के उत्तर दिशा में मुख्यमार्ग के साढ़े 22 मीटर में कई भवन पूरे आ गए। लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने साढ़े 15 मीटर की दूरी चिह्नत कर अतिक्रमण हटाया। बढ़पुर ब्लाक के पास एक अस्पताल की टिनशेड और चबूतरा गिरा दिया। यही नहीं सभी खोखे और अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया गया।
सड़क के दक्षिण में 15 मीटर में कई गरीबों के पूरे मकान ही आ गए तो सिटी मजिस्ट्रेट ने यहां 12 मीटर की दूरी तय कर दी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव की बाउंड्रीवाल के अंदर फीता पहुंचा तो उन्होंने तीन दिन की मोहलत मांगी। अधिकारियों ने खुद ही दीवार हटा लेने की हिदायत दी। ईओ ने कहा कि जहां तक जमीन खाली होगी वहां तक नाला निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में लोग दोबारा कब्जा न कर सकें।
विज्ञापन

विधायक की बाउंड्री के अंदर डाला चूना
आवास विकास कालोनी में भवनों के आगे अतिक्रमण की शिकायत आवास विकास परिषद में की गई थी। इस पर आवास विकास परिषद की ओर से कालोनी में सरकारी जमीन को चिह्नित कराया गया। लेखपालों ने जब नाप की तो आवास विकास तिराहे के पास बने होटल के एक मीटर अंदर तक कब्जा मिला। इसके बाद अमृतपुर विधायक के भवन की पूरी बाउंड्रीवाल और मकान के गेट तक चूना डाला गया।
बस्ती के लोगों का कहना है कि विधायक का अतिक्रमण हटने के बाद ही वह अपने यहां तोड़फोड़ होने देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि आवास विकास के जेई ने चिह्नांकन कराया है। जो अतिक्रमण चिह्नित किया गया है, उसे लोगों ने खुद ही हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें