फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन फतेहगढ़ व कानपुर नगर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में डिस्क फेंकता खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पहले दिन फतेहगढ़ ने जीते चार स्वर्ण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस की 25वीं जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस टीम के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य समेत 10 पदक जीते। दो स्वर्ण और एक कांस्य के साथ कानपुर नगर दूसरे और एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ इटावा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
पुलिस लाइन के ग्राउंड में शनिवार प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह ने गुब्बारे व एसपी अशोक कुमार मीणा ने कबूतर उड़ाकर किया। टीमों ने मार्चपास्ट कर डीएम को सलामी दी। प्रतियोगिता की शुरुआत 110 मीटर बाधा दौड़ से हुई।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में फतेहगढ़ के इंद्रभान पहले, इटावा के पवन दूसरे, विभुप्रताप तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में इटावा के सौरभ पहले, फतेहगढ़ के धर्मेंद्र दूसरे, विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। त्रिकूद में फतेहगढ़ के रोहित शुुक्ला ने पहला, इटावा के रविंद्र ने दूसरा, औरैया के विपिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में फतेहगढ़ के रोहित शुक्ला पहले, इटावा के पवन दूसरे, औरैया के विपिन तीसरे स्थान पर रहे। पोलवाल्ट में कानपुर नगर के मुकेश बाजपेयी पहले व फतेहगढ़ के भूपेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक स्पर्धा में कानपुर नगर के शेर सिंह पहले, फतेहगढ़ के सुनील कुुमार दूसरे, इटावा के विभुप्रताप तीसरे स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में कानपुर देहात के विक्रांत कुमार पहले, झांसी के हरीश दूसरे, फतेहगढ़ के लवनीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में औरैया के सुमित पहले, संदीप दूसरे, फतेहगढ़ के धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में फतेहगढ़ के राजीव पहले, जगदीश बघेल दूसरे, इटावा के रविंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में इटावा के अभिषेक पहले, औरैया के सुमित दूसरे, कानपुर नगर के कार्तिकेय तीसरा स्थान पाने में सफल हुए। सीओ लाइन राजवीर सिंह व आरआई किश्वर अली की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
ये टीमें खेल रही हैं
फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, झांसी, ललितपुर, जालौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें