फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन डाली जाएगी। जिससे 120 बेड में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। इसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल नामित की गई है। सीएमओ ने संस्था से एस्टीमेट मांगा है।
लोहिया अस्पताल में पीएम केयर फंड से 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। ासन ने आक्सीजन पाइप लाइन डालने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड(यूपीपीसीएल) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्लेटफार्म तैयार हो चुका है। 20 जुलाई तक प्लांट तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन डालने का काम भी शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। 30 जुलाई तक आक्सीजन प्लांट के साथ ही पाइप लाइन डालने का काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।