फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा चेतावनी बिंदु पर, 18 गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 25 सेमी. बढ़कर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। इससे करीब 18 गांवों में पानी घुस गया। प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए पांच नाव लगाईं। पीएचसी व कंपोजिट विद्यालय में भी बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन




अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा में नरौरा बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 136.35 मीटर से 25 सेमी. बढ़कर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया। नरौरा बांध से गंगा में 99,613 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से गांव कंचनपुर सबलपुर , जोगराजपुर, रामपुर, बमियारी, अमीराबाद, लायकपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, बंगला की मड़ैया, माखन नगला, कहिलियाई, फ़ुलहा आदि गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
गांव कंचनपुर सबलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कंपोजिट विद्यालय में पानी भर गया है। इससे सड़क पर स्वास्थ्य सेवाएं व स्कूल के बाहर शिक्षण कार्य चल रहा है। गांव जोगराजपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी पहुंचने से बच्चों व शिक्षकों को परेशानी होने लगी है। गांव तीसराम की मड़ैया को जाने वाले रास्ते में पानी भरने से छोटे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। करनपुर घाट में गंगा नदी कटान कर रही है। गांव आशा की मड़ैया जाने वाले रास्ते में पानी भरने से आवागमन में दिक्कत है।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर 135.00 मीटर पर स्थिर है। खो हरेली रामनगर बैराज से 3015 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

पांच गांव में लगी नाव
गंगा का पानी बढ़ने से गांव के रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए गांव तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, सैदापुर, नगला दुर्गू में नाव लगा दी है।

एक हजार पैकेट राहत सामग्री का मांगपत्र भेजा
गंगा की बाढ़ का पानी गांवों में पहुंचने लगा है। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों के खान-पान में कोई दिक्कत न हो, इसको देखते हुए खाद्य सामग्री के एक हजार पैकेट का मांगपत्र अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें