फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर भरा दो फीट तक बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर गांव चौरा के सामने करीब दो फिट पानी आ गया है। बाढ़ के पानी में दोपहिया वाहन बंद होने से राहगीरों को पैदल ही बाइक खींचकर ले जानी पड़ रही है। सड़क पर पानी आने से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नरौरा बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से खेतों के साथ ही कई गांवों में पानी घुसने लगा। शमसाबाद से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर गांव चौरा में दो स्थानों पर बाढ़ का पानी सड़क पर बहने लगा। एक स्थान पर करीब 50 मीटर तो दूसरे स्थान पर 150 मीटर तक पानी सड़क पर बहने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।
गांव कमथरी, चितार, समैचीपुर, कटरी तौफीक, प्रसादी की मड़ैया सहित कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव अचानकपुर, चौरा, अज़ीज़ाबाद, नगरिया सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ढाईघाट पर स्नान के लिए बनाए गए घाट भी पानी में डूब गए हैं। श्मशान घाट भी पानी में डूबने से करीब दो किमी. पहले खेतों को जाने वाले मार्ग पर चिता बनाकर शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उमस भरी गर्मी व तेज धूप होने से अंत्येष्टि में साथ आने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी छेदा लाल के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण ढाई घाट पर आए। पानी भरा होने से दो किमी पहले चकरोड पर अंतिम संस्कार किया गया। छेदा लाल के पुत्र अखिलेश कुमार ने बताया कि अटैनाघाट पर पानी अधिक होने से शमशाबाद आए, यहां भी उसी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

सड़क पर पानी आने की जानकारी होने पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने शाम को पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ में मौजूद एसडीएम कायमगंज रविंद्र कुमार ने सड़क पर चिन्हांकन कराने के साथ ही बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।


-
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा
फोटो- 20,
कंपिल। पथरामई, हीरपुर, हमीरपुर, सींघनपुर, दयामाखी पुंथर, शेखपुर, आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पथरामई, हीरपुर, हमीरपुर, इकलहरा आदि गांवों का दौरा किया। एसडीएम ने बताया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव पथरा मई, में फंसे 65 परिवार के लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाढ़ में जिन ग्रामीणों की झोपड़ी गिर गई है, उनकी भी सूची तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही उनके खाते में बाढ़ आपदा राहत कोष से धनराशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की फसल को हुई क्षति का भी आंकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही मुआवजे की धनराशि उनके खातों में भेज दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें