फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल जेवरों को देख बदमाशाें ने गाड़ी से उतारा

Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मंत्री गायत्री प्रजापति की कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाना के घर से मायके जाते समय बोलेरो सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर लिया। इस दौरान तमंचा दिखा जेवर मांगे। आर्टिफिशियल जेवर होने पर बदमाश महिला को सेंट्रल जेल के निकट उतार कर फरार हो गए। सूचना पर परिवार के लोग महिला को घर ले गए।
विज्ञापन

जिला हरदोई के मोहल्ला रेडगंज निवासी रामकुमार ने बेटी सोनी की शादी मार्च महीने में सीतापुर में की थी। सोनी अपने घर आई हुई थी। शुक्रवार को सोनी अपने नाना किशन गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी हरदोई गई थी।

शनिवार की सुबह वह नाना के यहां से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह कालोनी से कुछ दूरी पर पहुंची। उसी समय एक बोलेरो महिला के पास आकर रुक गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान गाड़ी में सवार बदमाशों ने महिला से उसके जेवर मांगे। महिला के विरोध करने पर तमंचा लगा कर जानमाल की धमकी दी। इस दौरान महिला ने अपने जेवर उतारकर दिए।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल जेवर होने पर बदमाश महिला को सेंट्रल जेल के पास उतार कर फरार हो गए। महिला किसी प्रकार वहां से पांचालघाट पहुंची और वहां पर प्रसाद दुकानदार दिनेश कुमार को घटना की जानकारी दी। उसके घर पर फोन किया गया। कुछ समय बाद महिला के पिता रामकुमार, भाई राजेश, नाना किशन गुप्ता समेत अन्य लोग आ गए। परिजन पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर बेटी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें