फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर दिन होगी गंगा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित पतित पावनी के तट पर रविवार शाम गंगा भव्य आरती का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रयागराज कुंभ मेले की तर्ज पर प्रतिदिन गंगा आरती की परंपरा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर पांचालघाट स्थित तट को फूल-मालाओं व लाइटों से सजाया गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने गंगा चबूतरे का लोकार्पण किया। इसके बाद डीएम, सीडीओ एम.अरून्मोली, एसडीएम अनिल कुमार, सुनील कुमार यादव, नरेंद्र सिंह ने आरती के दीपकों को जलाया। बनारस से आए आचार्य आयुष पाठक, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अनुराग, दिव्यांशु व प्रदीप शुक्ला ने पतित पावनी की आरती की। अब गंगा तट पर प्रतिदिन कुंभ मेले की तर्ज पर आरती होगी। व्यवस्था मेला रामनगरिया समिति द्वारा की जाएगी।
इस दौरान शिवओम अंबर व बृजकिशोर सिंह किशोर की लिखी पुस्तक मेला श्री रामनगरिया की वार्षिक स्मारिका देवपथ का विमोचन किया। आरती में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें