फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती छह से

Sun, 03 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह जनवरी से राजपूत और सिखलाई रेजीमेंट के मैदान पर होने वाली सेना भर्ती में 23870 युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती की तैयारियों के लिए फतेहगढ़ कोतवाली में अधिकारियोें ने बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली में शनिवार दोपहर सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भर्ती की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भर्ती देखने के लिए आने वाले युवकों को ठहराने के लिए स्थान का चयन किया गया। सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ के एमआईसी, जीआईसी, जनता इंटर कालेज के अलावा फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कालेज और रस्तोगी इंटर कालेज का चुनाव किया गया है।

एएसपी आरबी चौरसिया ने बताया कि भर्ती देखने के लिए आने वाले युवा शहर में उत्पात न करें, इसके लिए तिराहे चौराहे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। भर्ती में आने वाले युवकों को स्कूलों में ठहराया जाएगा। स्कूलों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने कहा कि भर्ती में दुकानदार मनमाने दामों पर खाने पीने की वस्तुएं मुहैया करवाते हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। खाद्य निरीक्षक को खाने पीने की दुकानों की सघन निगरानी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है।

भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने कहा कि भर्ती के लिए तिथि और क्षेत्रवार युवकों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती में वही युवा शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑन लाइन आवेदन किया है। कर्नल ने बताया कि छह से 13 जनवरी तक चलने वाली भर्ती के लिए जगह जगह पर हेल्पलाइन कैंप बनाए जाएंगे। इससे युवकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें