फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में 13 युवक पकड़े गए

Sat, 09 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती बोर्ड बरेली की छह जनवरी से यहां चल रही भर्ती के तीसरे दिन शैक्षिक अभिलेखों में उम्र का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में13 युवकों को सैन्य अधिकारियों ने पकड़ लिया। इन युवकों की उम्र सेना भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक आयु थी, लेकिन शैक्षिक अभिलेखों में आयु कम दर्ज थी।
विज्ञापन




 सैन्य अफसरों  ने फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद सभी युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बीआरओ बरेली की ओर से चल रही भर्ती में शुक्रवार को हरदोई जिले के युवाओं ने भाग लिया। भर्ती में शामिल होने आए युवकों ने कतार में लगकर अपने प्रमाणपत्रों की स्क्रीनिंग करवाई।



प्री हाइट में पास होनेे वाले युवकों ने सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के बैरियर को पार कर आनलाइन आवेदन के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करवाई। जांच के दौरान 13 युवकों के शैक्षिक अंकपत्रों में दर्ज आयु देखकर सैन्य अफसरों को शक हुआ। अफसरों ने 13 युवकों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से रोक दिया।
विज्ञापन




 पकड़े गए इन युवकों को अन्य युवकों से अलग बैठाकर पूछताछ की गई। भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया  शक  पर इन युवकों को भर्ती प्रक्रिया से अलग कर दिया गया है।  इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर अजीत सिंह, कर्नलगंज चौकी प्रभारी रामसनेही फोर्स के साथ भर्ती स्थल  पहुंचे।



उन्होंने 13 युवकों से अलग- अलग पूछताछ की और प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच कराई।  जेडआरओ के डायरेक्टर जरनल ब्रिगेडियर संदीप सहगल ने भी पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया सभी 13 युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी युवकों को पुलिस को नहीं सौंपा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें