फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों से निपटने में सक्षम है सेना - लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती

Sat, 14 Apr 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
taking gaurd of honour - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपूत रेजिमेंट सेंटर के कर्नल आफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने कहा कि सेना अपने दुश्मनों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। चीन और पाकिस्तान दोनों एक जैसे है, लेकिन दोनों की आपस में कोई तुलना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण पर आए कर्नल आफ द रेजिमेंट को गार्ड आफ द आनर दिया गया। गार्ड का निरीक्षण कर उन्होंने गार्ड कमांडर को शाबाशी दी। जवानों की ट्रेनिंग व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कर्नल आफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट ने ट्रेनिंग के स्थानों के साथ ही दी जा रही ट्रेनिंग के बारे में ब्रिगेडियर टीसी कल्होत्रा से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे जवान अपने दुश्मनों से निपटने में सक्षम हैं। कहा कि सूबेदार मेजर अफसरों और जवानों के बीच की मजबूत कड़ी है। रेजिमेंट की अधिकांश यूनिटों की तैनाती जोखिम भरे इलाकों में है। सेंटर के एसएम जवानों के मनोबल को ऊंचा उठाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। चीन की सीमा पर सेना की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर सेना ने अपने जवानों को तैनात कर दिया है। भारतीय फौजें किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्रालय ने सेना के सभी अंगों को उच्चीकृत हथियारों से लैस कर दिया है। कहा कि उत्तरी सीमा पर बहुत सा क्षेत्र विवादित है, कहा कि जवानों को सर्तकता के साथ पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। चीन और भारत एशिया के दो बड़े देश हैं, दोनों देशों के बीच शांति बनी रहे यह आम जनमानस के लिए अच्छा है। सेना में मेक इन इंडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेना ने देश में ही हथियारों का निर्माण शुरू करवा दिया है। इससे पहले युद्ध सामिग्री का बहुत बड़े पैमाने पर आयात किया जाता था। लेकिन अब कुछ देशों को युद्ध सामिग्री का निर्यात करने की स्थित बन रही है। इस दौरान कर्नल आफ द रेजिमेंट ने निशक्त बच्चों को उपकरण भेंट किए। इस दौरान कर्नल नवीन शर्मा, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें