फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में अकील अव्वल

Sat, 06 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में चल रही 41वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन आठ सौ मीटर दौड़ और लंबी कूद में फैसल ने, गोला फेंक में अकील, ऊंची कूद में यशवीर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के समापन पर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के क्रम में 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैसल, देवेंद्र सिंह व गोपाल, लंबी कूद में मोहम्मद फैसल, यशवीर सिंह, सहबाज, गोला फेंक में अकील अहमद, शुभम राव, सूरजपाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

ऊंची कूद में यशवीर सिंह, मोहम्मद फैसल, यशवीर व आकाश ने महिला वर्ग की भाला फेंक में आरती शाक्य, संगीता, कुर्सी दौड़ में प्रीती भारद्वाज, पूजा व संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इसी तरह लंबी कूद में सुप्रिया, आरती शाक्य, उजाला तथा गोला फेंक मेें आरती शाक्य, रिंकी व संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डा. योगेश कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच सत्यपाल सिंह चौहान, पीएस अवस्थी, देवेंद्र कुमार, डा. मनीषा सक्सेना, डा. आरती दुबे, डा. आशीष तिवार्री, इंश्वर चंद्र विद्यासागर, शिल्पी सिंह, अर्चना यादव, डा. संजीव गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें