फर्रुखाबाद। कासगंज-फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज रेललाइन के दोहरीकरण मंजूरी के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति मिल गई।
रेलवे बोर्ड ने इसके लिए 5.82 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। 242.84 किमी रेललाइन का दोहरीकरण होने से ट्रेनें बढ़ना तय माना जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड रेलवे बोर्ड ने कासगंज-फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज रेललाइन के दोहरीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 242.84 किमी दूरी की रेल लाइन में डीपीआर तैयार करने में खर्च होने वाले 5.82 करोड़ रुपये भी मंजूर कर दिए।
इससे पहले मथुरा-कासगंज रेल लाइन की डीपीआर तैयार करके रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। अब शहर से निकलने वाली रेललाइन के दोहरीकरण होने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि इस रेललाइन पर ट्रेनों की संख्या भी तेजी से बढ़ जाएगी। इससे जिले के व्यापार को भी पंख लगेंगे।