फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को मिले नियुक्ति पत्र, 26 के लिए मांगे दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। काउंसलिंग में अनुपस्थित और अभिलेखों में विसंगति वाले 107 अभ्यर्थियों में 39 दोबारा हुई काउंसलिंग में शामिल हुए। इसमें से 13 को शिक्षक पद का नियुक्ति पत्र दिया गया। बकाया 26 के लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव से दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षक भर्ती को दो बार हुई काउंसलिंग में एक हजार शिक्षक बुलाए गए। इनमें 71 काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं 36 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन भरे आवेदन व मूल अभिलेखों में भिन्नता थी। इसलिए इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। शासन के आदेश पर 107 अभ्यर्थियों की दोबारा से काउंसलिंग हुई। इसमें अनुपस्थित रहे 71 अभ्यर्थियों में से तीन और आवेदन में गलतियों वाले 36 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग के बाद विसंगति वाले 36 अभ्यर्थियों में 11 और अनुपस्थित अभ्यर्थियों में दो को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। कुल 26 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जिन 26 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके गए हैं, उनके लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को पत्र भेज कर दिशा निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें