फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी में प्रमोशन व समायोजन के लिए 28 तक आवेदन

Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 260 पदों पर समायोजन व पदोन्नति के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद रिक्त पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 260 पद व सहायिका के 570 पद रिक्त हैं। इन पदों पर नई भर्ती से पहले समायोजन व पदोन्नति की जाएगी। जो कार्यकर्ता शादी के बाद अपनी ससुराल में रह रही हैं, वह उसी ग्राम पंचायत या वार्ड में पद रिक्त होने पर समायोजन करा सकेंगी। इसके अलावा कार्यकर्ता का पद रिक्त होने पर शैक्षिक योग्यता रखने वाली सहायिकाओं की पदोन्नति करने की प्राथमिकता है।
समायोजन व पदोन्नति के बाद शेष रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर समायोजन व पदोन्नति के लिए 28 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। सभी सीडीपीओ को समय से आवेदन जमा कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदोन्नति या समायोजन के लिए सीडीपीओ कार्यालय के अलावा सीधे उनके कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें