फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन

Sat, 26 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर दो दिन से जिले में डेरा डाले चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी ने बंद कमरे में दावेदारों से आवेदन लिए। इस दौरान 10 मंडलों का चुनाव हो गया। बूथों का गठन कम होने के चलते चार मंडलों के चुनाव नहीं हो सके। चुनाव अधिकारी पत्रावलियां लेकर साथ चले गए।
विज्ञापन


जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी और सह चुनाव अधिकारी देवेश कुमार दो दिन से डेरा डाले हैं। शनिवार को आवास विकास स्थित स्वागतम गेस्ट हाउस में चुनाव अधिकारी ने बंद कमरे में मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया।

इस दौरान फर्रुखाबाद नगर के चुनाव प्रभारी वीरेंद्र कठेरिया ने आलोक मिश्र, प्रबल त्रिपाठी, राजीव कुमार, नरेंद्र राठौर, अजीत पांडेय तथा बढ़पुर मंडल के चुनाव अधिकारी धीरेंद्र वर्मा ने ओमकरन राजपूत, कुंवरजीत, हरगोविंद, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, जयवीर, सचिन शुक्ल और अतुल कुमार के आवेदन अध्यक्ष पद के लिए दिए। जिले के 14 मंडलों में से 10 मंडलों फर्रुखाबाद नगर, बढ़पुर, कमालगंज, राजेपुर, नवाबगंज, नीबकरोरी, अचरा, कायमगंज, शमसाबाद और कंपिल मंडल के चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी पत्रावलियां लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


50 प्रतिशत बूथों का गठन न होने के चलते जहानगंज, मोहम्मदाबाद, छावनी और फतेहगढ़ मंडल के चुनाव नहीं हो सके। जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि दो-तीन दिन में चुनाव अधिकारी फिर से जिले में आकर मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर प्रांशुदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, दिलीप भारद्वाज और प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें